‘तुझ्यात जीव रंगला’ फेम अभिनेत्री कल्याणी कुरळे-जाधव का अपघाती निधन

Share with others

महाराष्ट्र दि.१३ नोव्हें. : कोल्हापुर सांगली हाईवे पर  हालोंडी के पास डंपर की चपेट में आने से ‘तुझ्यात जीव रंगला’ फेम एक्ट्रेस कल्याणी कुर्ले-जाधव का निधन हो गया। होटल से निकलते समय डंपर की चपेट में आने से उसकी मृत्यू हो गई। कल्याणी ने अभी अपना होटल व्यवसाय शुरू ही किया था। वह ‘प्रेमाची भाकरी’ नाम से होटल शुरू कर बिजनेस कर रही थी।

एक्ट्रेस कल्याणी ने ‘तुझ्यात जीव रंगला’ समेत कई सीरियल्स के जरिए अपने अभिनय से अपना प्रभाव दिखाया है| कल्याणी जाधव मूल रूप से कोल्हापुर की रहने वाली थीं और वर्तमान में महावीर कॉलेज इलाके में रह रही थी| कल्याणी ने कुछ दिन पहले ‘प्रेमाची भाकरी’ नाम से एक होटल शुरू किया था। शनिवार की रात होटल बंद कर निकलने के दौरान डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

वह छोटे पर्दे से चर्चा में आई थीं। उन्होंने झी मराठी चैनल पर आने वाले धारावाहिक ‘तुझ्यात जीव रंगला’ में एक सहायक किरदार की भूमिका निभाई। इससे उन्हें घरेलू पहचान मिली। इसके साथ ही उन्होंने ‘दक्खनचा राजा ज्योतिबा’ सीरियल में भी काम किया था। इस सीरीज में उनका रोल भी काफी चर्चित रहा था। ७ तारीख को कल्याणी ने अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। उनके निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक उभरती हुई कलाकार खोयी है|

Related posts

Leave a Comment